
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 14 मई 2026 से पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में उपभोक्ता संपर्क अभियान 2026 का शुभारंभ किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर, उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविरों के दौरान शिकायतों का तत्काल निराकरण भी किया जाएगा। उपभोक्ता संपर्क अभियान के माध्यम से मात्र 05 रु. में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किये जाएगे। साथ ही भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई कनेक्शन विच्छेदन, अस्थाई कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण पत्र, बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायते, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज की समस्या और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि भुगतान, समाधान योजना तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करने की सुविधाएं मिलेंगी। बिजली उपभोक्ता संपर्क अभियान 2026 संबंधी किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी बिजली वितरण केन्द्र / जोन अथवा कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912 पर संपर्क कर सकते है।
उप महाप्रबंधक म0प्र0म0क्षे0वि0वि0कं लिमिटेड पिपरिया द्वारा जानकारी दी गई की 14 मई 2026 को वितरण केंद्र चांदौन अंतर्गत देवरी, वितरण केंद्र पचमढ़ी शहर अंतर्गत वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 19, पिपरिया (ग्रा. द) अंतर्गत मटकुली, पिपरिया (ग्रा. उत्तर) अंतर्गत कन्हवार, बनखेड़ी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 एवं सांडिया अंतर्गत सहलवाड़ा। 16 मई को पिपरिया (ग्रा. उत्तर) अंतर्गत खापरखेड़ा, वितरण केंद्र पचमढ़ी शहर अंतर्गत वार्ड नं 2 एवं 1, में शिविर आयोजित किया जाएंगे। इसी प्रकार दिनांक 18 मई 2026 को वितरण केंद्र चांदौन अंतर्गत डगरिया, पिपरिया (ग्रा. द) अंतर्गत तरौन, में शिविर आयोजित किये जाएंगे। 19 मई को वितरण केंद्र पचमढ़ी शहर अंतर्गत वार्ड नं 3 एवं 21, पिपरिया (ग्रा. उत्तर) अंतर्गत सिलारी, बनखेड़ी अंतर्गत नांदना एवं सांडिया अंतर्गत सांडिया। 20 मई को विद्युत वितरण केंद्र पिपरिया (ग्रद) अंतर्गत लाँझी। 21 मई 2026 को वितरण केंद्र चांदौन अंतर्गत मलकजरा, सांडिया अंतर्गत सिवनी में शिविर आयोजित किये जाएंगे। 22 मई को विद्युत वितरण केंद्र बनखेड़ी अंतर्गत परसवाड़ा।23 मई को वितरण केंद्र पचमढ़ी शहर अंतर्गत वार्ड नं 04 एवं 03, पिपरिया (ग्रा. उत्तर) अंतर्गत हथवांस तथा 25 मई 2026 को वितरण केंद्र चांदौन अंतर्गत जुनावानी, पिपरिया (ग्रा. द) अंतर्गत खैरीखुर्द, बनखेड़ी अंतर्गत पलिया पिपरिया एवं सांडिया अंतर्गत पुरैनकला में शिविर आयोजित किये जाएंगे।

