
नर्मदापुरम / जनगणना का कार्य पूर्ण करने पर बुधवार को नगरपालिका कार्यालय में चार्ज जनगणना अधिकारी एवं सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने सुपरवाइजर्स और प्रगणकों का पुष्पमाला से सम्मान कर उन्हें बधाई दी। अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी नपा कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, ने बताया कि सीएमओ श्रीमती पटले के मार्गदर्शन में जनगणना का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को जनगणना का कार्य पूर्ण करने वाले सुपरवाइजर्स में अनीता अवस्थी और छाया भगत शामिल हैं। इनके साथ प्रगणक के रूप में जनगणना का कार्य कर रहे दीपिका बाथम, भारती केवट, भारती राजपूत, साक्षी सोनी, दीपिका सिरोठिया, रोहित यादव, राजकुमार नांदमेर, मंजूषा दोहरे, असलम खान, सन्नी गंभीर, रोहित टेटपाल और शैलेंद्र कनोजिया का सम्मान किया गया।

