

नर्मदापुरम / पं. रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल में 10 मई 2026 से शुरू हुआ ‘उत्साह समर कैंप’ पूरे उत्साह के साथ जारी है। यह कैंप 10 जून 2026 तक चलेगा।
कैंप में हो रही गतिविधियां…..
स्कूल के छात्र-छात्राएं कैंप में स्विमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अनुभवी कोचों की देखरेख में बच्चे खेलों की बारीकियां सीख रहे हैं। पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल हरदा बाईपास रोड नर्मदा पुरम के स्कूल संचालक अरुण शर्मा एवं प्राचार्य अरुण अग्रवाल के मार्गदर्शन में कैंप का संचालन किया जा रहा है। मुख्य कोच प्रवीण मीना द्वारा बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्विमिंग का प्रशिक्षण पवन मांझी एवं सतीश मेहरा द्वारा दिया जा रहा है। कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलों के प्रति जागरूक करना एवं उनकी शारीरिक फिटनेस बढ़ाना है। बच्चे पूरे उत्साह से कैंप में भाग ले रहे है।

