
नर्मदापुरम / जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं । शासन द्वारा किसानों को सभी प्रकार के उर्वरकों का विक्रय शत-प्रतिशत ई-विकास पोर्टल के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रत्येक विक्रेता की मॉनिटरिंग पोर्टल एवं पीओएस मशीन के जरिए की जा रही है। 11 मई 2026 को पोर्टल के अवलोकन के दौरान पाया गया कि जिले के दो विक्रेताओं द्वारा ई-विकास पोर्टल की अपेक्षा पीओएस मशीन से अधिक उर्वरक विक्रय किया गया. इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए मेसर्स पायल खाद भंडार, बानापुरा एवं शीतल कृषि सेवा केंद्र, डोलरिया को नोटिस जारी किया गया है। दोनों विक्रेताओं को संबंधित दस्तावेजों सहित तीन दिवस में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

