


नर्मदापुरम / हांकी टर्फ मैदान पर अभ्यास करने वाले खेलो इंडिया एवं हॉकी फील्डर सेंटर नर्मदापुरम के दो खिलाड़ी अंश बहुत्रा एवं महक परिहार का चयन अन्तर्राष्ट्रीय 18 हांकी सीरीज 15 से 20 मई तक भोपाल में होगा। अंश बहुत्रा को हांकी फिडर कोच जयसिंह भदौरिया एवं खेलो इंडिया स्मॉल फिडर कोच पवन कुमार ने प्रशिक्षण दिया है। वर्तमान में दोनों मघ्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के चीफ कोच समीर दाद एवं लोकेंद्र शर्मा एवं महिला कोच वंदना उइके द्वारा विगत दो वर्षों से अभ्यास कराया जा रहा है, उनकी उपलब्धियां पर आज हॉकी टफ मैदान पर रोहित फौजदार ने खिलाड़ियों को मिठाई बाटी। इस अवसर जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल एवं वंदना रघुवशी एवं नर्मदापुरम के समस्त खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी।

