नर्मदापुरम / हिन्दुस्तान के गुगल बॉय कौटिल्य पंडित के दादाजी श्री पंडित जयकिशन शर्मा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर परिवार द्वारा आयोजित हीरक जयंती समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय व अपर्णा दीक्षित ने उनके सोनीपत स्थित निवास पहुंचकर दादाजी श्री जयकिशन शर्मा को बधाई शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही पंडित कौटिल्य व उनके परिजनों से स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान विस्तृत चर्चा की। बता दे की श्री केलू उपाध्याय के उनके परिवार से बरसों पुराने ताल्लुकात हैं। हरियाणा के करनाल के रहने वाले कौटिल्य पंडित को वर्तमान में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई के लिए एडमिशन मिला है। वो वहीं रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं तथा कौटिल्य इन दिनों दादाजी की हीरक जयंती के आयोजन हेतु भारत आए हुए हैं।

