
सिवनी मालवा / नर्मदापुरम हरदा मुख्य रोड स्थित अग्रवाल अनंता कॉलोनी के भव्य शुभारंभ के अवसर पर आगामी 14 मई गुरुवार को “श्री श्याम मनोहर संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें कलाकारों के द्वारा भव्य कीर्तन किया जाएगा समिति के सदस्यों ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा।
गुनगुन-गुंजन और बलराम रघुवंशी बिखेरेंगे भक्ति की सरिता कार्यक्रम में भजन प्रवाहिका के रूप में शाहगंज की प्रसिद्ध भजन गायिका गुनगुन-गुंजन अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगी। साथ ही भजन गायक बलराम रघुवंशी खरार, भी भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे भव्य आयोजन अग्रवाल अनंता कॉलोनी, नर्मदापुरम हरदा रोड, सिवनी मालवा में होगा करने वाला श्याम कराने वाला श्याम” के तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम के निवेदक अग्रवाल अनंता परिवार हैं। आयोजकों ने समस्त श्याम प्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। परिवार के द्वारा भजन संध्या पर भव्य व्यवस्था भक्तों के लिए रखी गई।

