

सिवनी मालवा / सिवनी मालवा विकासखंड में इस समय अंधेरे नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रहीं हैं। क्योंकि यहा स्थानीय प्रशासन से लेकर अन्य विभाग जनता से जुड़ी समस्याओं पर गम्भीरता से ध्यान ही नहीं दे रहा हैं। ऐसे ही एक मामले के संबंध में ग्राम पंचायत भरलाय की सरपंच सुगना प्रेमकिशोर बनेटिया ने बताया कि मैं आमजनों की ज्वलंत समस्या को लेकर राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे देकर परेशान हूं लेकिन समस्या का कोई निराकरण नही किया जा रहा हैं। जबकि उक्त समस्या लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन चुकी हैं जिसके चलते आमजनों की जान को भी खतरा हैं। भरलाय सरपंच सुगना बाई बनेटिया ने बताया कि नर्मदापुरम- हरदा मुख्य मार्ग के दोनों ओर तत्कालीन वन मंत्री सरताज सिंह ने पर्यावरण की दृष्टि से पौधों का वृक्षारोपण कराया था। जो अब विशाल पेड़ बन चुके हैं लेकिन अब ये पेड़ सड़क तक बढ़ चुके हैं। जो मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी देते हैं। आंधी तूफान चलने पर ये वाहन चालकों के ऊपर झुक जाते हैं और टूट भी जाते हैं। जिनके नीचे उच्च बोल्टेज वाली विद्युत लाइन भी गुजर रहीं हैं। हवा आंधी में ये वृक्षो के रगडाने से चिनगारियाँ निकालते हैं, आग लग जाती हैं, कई वृक्ष जलकर सूखे भी खड़े हैं। जो तेज हवा आंधी में कभी भी वाहन से निकलने वाले पर गिर सकते हैं। विद्युत लाइन पर वृक्षों की रगड़ से चिंगारी निकल कर सूखे वृक्षों में आग लग जाती हैं और क्षेत्र के 4 गांव धामनियां, रावण पीपल, भरलाय, बाबड़िया भाऊ की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो जाती हैं। जिससे गांव वालो सहित बुजुर्ग, बच्चे काफी परेशान हो जाते हैं लेकिन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। सरपंच सुगना ने बताया कि हमने कई बार लिखित में राजस्व और स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, न तो उन वृक्षो को विभाग कटवा रहें हैं, न ही स्वीकृति दे रहें हैं। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए। उक्त समस्याओं पर ध्यान नही दिया जा रहा हैं। भरलाय सरपंच ने बताया कि हमने लिखित में राजस्व और वन विभाग में शिकायत कर चुके हैं लेकिन उन वृक्षों को छाटने की स्वीकृति नही दी जा रही। उक्त ज्वलंत समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए। जिससे आमजनों की जानमाल का नुकसान न हो सके।
____________________

