

नर्मदापुरम / प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फोकस कर रही हैं, लेकिन दूसरी और पचमढ़ी पर्यटक स्थल होने से जब पर्यटक पचमढ़ी जाते हैं तो माखन नगर में मेन रोड पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। जाम लगने की मुख्य वजह है कि माखन नगर के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहनों का अवस्थित रूप से खड़े रहना। दूसरी और मुहासा को इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करने के बाद वहां कई एक से एक बड़ी कंपनियां आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार शाम के समय अगर मुख्य चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगे तो यातायात सुचारू रूप से हो सकता है। एक और ईरान, इजरायल युद्ध के बाद पूरे विश्व में तेल का संकट खड़ा हो गया है। जाम में फंसने से कई लीटर डीजल एवं पेट्रोल व्यर्थ जल जाता है।

