
सिवनी मालवा / मंगलवार दिनांक 12,05,2026 को म. प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के लिए स्थानीय अधिवक्ताओं ने अपने मतो का उपयोग किया। स्थानीय न्यायालय मे अधिवक्ताओं की संख्या 148 है। चुनाव मे मध्य प्रदेश के 122 उम्मीदवार अधिवक्ता अपना भाग्य आजमा रहे है। स्थानीय न्यायालय परिसर के मीडियेशन कक्ष मे पोलिंग बूथ बनाया गया है। जहां पीठासीन अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान के समक्ष अधिवक्ताओं ने नियमानुसार अपने मतो का उपयोग किया। यहां कुल 148 मतो मे से 129 अधिवक्ताओं ने अपने मतो का उपयोग किया। इस तरह यहां कुल 87 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ।

