
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर के गठन एवं विस्तार के संगठनात्मक अभियान की कार्य योजना की तैयारी को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी निलेश कौशल 13 मई, बुधवार को नर्मदापुरम भाजपा जिला कार्यालय के प्रवास पर रहेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी जयकिशोर चौधरी ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

