
नर्मदापुरम / 08/05/26 को फोरलेन इटारसी स्थित यादव ढाबे में कार्य करने वाले तुलसीराम अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त दिनाँक को रात 10.30 बजे करीब यादव ढाबे पर मोंटी तथा सिम्मु सोनकर आए जो कि सिगरेट माँगकर 1000/- रुपये की अड़ीबाजी करने लगे, जिस पर ढाबा संचालक आकाश यादव द्वारा पैसे तथा सिगरेट फ्री देने से मना कर दिया गया, तो दोनो लोग आकाश यादव को माँ बहन की बुरी बुरी गालियाँ देते हुए ढाबे से बाहर चले गए। फिर बाद ढाबे में आकर चाकू, डण्डे से मेरे और आकाश यादव के साथ मार पीट करने लगे साथ ही ढाबे पर तोड फोड भी की। जिसके बाद उनके कुछ अन्य साथियो ने भी आकर डण्डो से मेरे और आकाश के साथ मार पीट की है। जिस पर थाना इटारसी में अप.क्र. 418/26 धारा 296, 119(1), 118(1), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बी एन एस एस का कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा तथा अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर थाना इटारसी से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया। इस दौरान मोण्टू की पहचान ऋषभ सनकत पिता शंकर लाल सनकत उम्र 31 वर्ष निवासी सूरजगंज इटरसी तथा सिम्मू की पहचान शुभम सोनकर पिता सुरेन्द्र सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी बारहबी लाईन इटारसी के रुप में हुई। जिन्हे इटारसी से ही पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया। जिनके द्वारा पूछताछ पर अपराध में शामिल अपने साथियों के नाम प्रेम कांत अहिरवार उर्फ लमची पिता चंद्रकांत अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी इटारसी, निकेतन कहार उर्फ निक्की पिता विश्राम कहार उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी इटारसी, कृष्णा उर्फ केशू कुमरे पिता राजू कुमरे उम्र 22 वर्ष निवासी नई गरीबी लाईन इटारसी, यश उर्फ गोल्डी सोनकर पिता मुकेश सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासी पुरानी गरीबी लाईन इटारसी के द्वारा अपराध में शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आज दिनाँक 12/05/26 को गिरफ्तार कर इटारसी न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, प्र. आर. मनमोहन अहिरवार, प्र. आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजकुमार झपाटे, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. मनीष, आर. राजेश पवार की रही।

