
नर्मदापुरम / होली चौक पर वार्ड 2 में डेढ दो साल से यह लीकेज बंद नहीं कराया गया है। जिससे लोगों के घर में दूषित पानी पहुंच रहा है। शनि मंदिर वाली गली में 2-3 जगह पर पेयजल की मुख्य पाइपलाइन में भी लीकेज है। कुछ माह पूर्व इंदौर में दूषित पानी पीने से मौत हुई थी, इससे भी नगर पालिका ने अभी तक कोई सबक नहीं लिया है। इसे भी लंबे अर्से से ठीक नहीं कराया गया है। बाजार क्षेत्र में कई पाइपलाइन पुराने समय की नालियों से होकर निकली है। शहर में पुराने कुछ नल कनेक्शन ऐसे भी हैं जिनमें टोटी नहीं लगी है और उनसे व्यर्थ पानी बहता रहता है।

