
नर्मदापुरम / इटारसी मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब नर्मदा पुरम के अध्यक्ष बशारत खान ने हरदा जिले का दौरा किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नर्मदा पुरम एसडीओ महेंद्र ओगले सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं उनके साथ पधारे साथियों का भारत माता का बैच लगाकर शाल श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बताया प्रांतीय क्लब के निर्देश अनुसार 4 जुलाई को नर्मदापुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन तवा नगर में होना है। मतदाता सूची का पुनिरीक्षक कार्य करना है, जिसमें स्थानांतरित कर्मचारी अधिकारी मृत कर्मचारी सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारियों के नाम चिन्हित कर प्रांतीय क्लब को भेजना है एवं नए सदस्यों को भी 23 माई तक बनाना है। हरदा स्पोर्ट्स क्लब के जिला अध्यक्ष मौसम परते, सचिव सुरेश गौड़ को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहां चाही गई जानकारियां उपलब्ध करावे एवं खेलों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर श्री मालवीय उपयंत्री, धनराज पटेल, कृष्ण मोहन पटेल, हितेश पटेल, सुरेश गौड़, जितेंद्र सैनी, संदीप हेब्रले, भूपेंद्र पासी उपस्थित थे।

