
नर्मदापुरम / स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत शहर को देश का प्रथम नंबर वन शहर बनाने हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा सेठानी घाट पर शुक्रवार 15 मई 2026 को शाम 6 बजे से दीप महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेठानी घाट पर 11000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
11 हजार दीपों से मां नर्मदा की आराधना की जाएगी……
नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के मार्गदर्शन एवं स्वच्छता शाखा प्रभारी दीक्षा तिवारी के निर्देशन में स्वच्छ सर्वेक्षण एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।
शहर के सभी नगरवासी गणमान्य नागरिक इस दीप महोत्सव में जुड़कर स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर थीम को साकार करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं शहर को साफ स्वच्छ बनाए रखने नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम को सहयोग करें।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने समूचे नगर के नागरिकों, संस्थाओं, स्वसहायता समूहों, धार्मिक संगठनों को सादर आमंत्रित करते हुए आग्रह किया है मां नर्मदा की आराधना में शामिल हों और धर्मलाभ लें।

