
नर्मदापुरम / पिपरिया के ग्राम कुर्सी खापा में खेत में खेल रहे 13 साल के एक मासूम सत्यम ठाकुर पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले से बच्चा डरा नहीं बल्कि उसने मुकाबला किया। तेंदुए के हमले से उसके शरीर पर निशान पड़ गए। बच्चा डरकर भागता नहीं बल्कि तेंदुए की गर्दन पकड़ लेता है और उसे पीछे ढकेल लेता है। बच्चा जोर-जोर से चिल्लाया तो परिजन और ग्रामीण दौड़ते हैं और लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग जाता है। अभी बच्चा जिला अस्पताल में इलाजरत है। उसके पैर, पेट और हाथों पर गहरे जख्म हैं। बच्चा सत्यम ठाकुर ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को पीछे धकेल दिया। सत्यम के पिता महेंद्र का कहना है कि अचानक ही तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया था लेकिन इसके चिल्लाने पर डंडा लेकर हम सभी दौड़े और तेंदुआ भाग गया।

