
पिपरिया / तेंदुए से डटकर मुकाबला करने वाले वीर बालक सत्यम का अमृत सेवा समिति ने ग्राम कुर्सी खापा पहुंचकर सम्मान किया। समिति ने बालक के साहस और वीरता से प्रभावित होकर प्रोत्साहन स्वरूप ₹5001 की सम्मान राशि प्रदान की।
खेत में अकेले खेल रहे बालक पर तेंदुए का हमला……
घटना रविवार 10 मई की है। बालक सत्यम अपने खेत पर बने मकान में अकेला खेल रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी सत्यम ने हिम्मत नहीं हारी। उसने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ ली। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ भागने पर मजबूर हो गया। बालक की इस बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
समिति ने घर पहुंचकर किया सम्मान………
बालक के साहसिक कार्य से प्रभावित होकर मानव सेवा के लिए समर्पित अमृत सेवा समिति के पदाधिकारी कुर्सी खापा स्थित उसके निवास पहुंचे। समिति ने सत्यम और उसके पिता महेश का सम्मान किया। समिति ने कहा कि इतनी कम उम्र में सत्यम द्वारा दिखाई गई बहादुरी समाज के लिए प्रेरणादायक है।
ये रहे उपस्थित…..
इस अवसर पर अमृत सेवा समिति के सुखदेव सिंह कालोटी, मनोज नागोत्रा, कैलाश बाथरे, मनोज सिलावट, प्रदीप बेलवंशी, सुजीत पटवा, शकील नियाजी, छगन कुशवाहा सहित पूर्व सैनिक एवं संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी केशर सिंह चौधरी, बलराम पाटर, निरंजन वैष्णव आदि उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने वीर बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे साहसी बच्चों को समाज द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

