

नर्मदापुरम / दिनांक 07/05/26 को फरियादी रामभरोस जाट उम्र 60 साल निवासी वार्ड 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा द्वारा थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 06/05/2026 के रात्रि के लगभग 9.30 बजे फरियादी अपने घर पर आराम कर रहा था। तभी 3 अज्ञात नकावपोश व्यक्तियों द्वारा अचानक घर के अंदर घुसकर फरियादी के साथ मारपीट की गई एवं धारधार हथियार से डराकर चोट पहुंचाते हुए घर मे रखे नगद 10,000 रुपये एवं सोने चांदी एवं बेन्टेक्स के आभूषण लेकर फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 312/26 धारा 331 (6), 309 (6) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिवनी मालवा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए। थाना प्रभारी सिवनी मालवा दवारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पृथक पृथक टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। इस दौरान अनुसंधान टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे कैमरों सहित बस स्टैण्ड एवं अन्य स्थानों पर आरोपियों की छानबीन की गई। तलाशी के दौरान तकनीकि साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आशीष कटारे एवं अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ की गई। जिन्होने पूछताछ के दौरान घटना कारित करना स्वीकार किया।आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त छूरा एवं लूट का मसरुका नकदी 7,000 चांदी, बैंटेक्स के जेवर व सोने की अंगूठी जप्त कि गई एवं दोनों आपोरियों द्वारा एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का घटना मे सम्मिलित होना बताया गया जो कि घटना दिनांक से फरार है। घटना मे सम्मिलित तीनों आरोपी की पहचान की जा चुकी है एवं एक आरोपी अनिल बाथव पिता राम बाथव घटना दिनांक से फरार हे जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा पूरी टीम को 5,000 रु. के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सिवनी मालवा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जो निम्नानुसार हैं-
1. आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे
2. अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव
3. अनिल बाथव पिता राम बाथव
सभी निवासी सिवनी मालवा नर्मदापुरम।
आरोपी आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे एक आदतन अपराधी है। जिसके विरुद्ध थाना सिवनी मालवा में (01) अप. 275/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस (02) अप. क्र. 343/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3) बीएनएस (03) अप. क्र. 631/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस (04) अप. क्र. 694/25 धारा 137 (2) बीएनएस (05) अप. क्र. 236/26 296(ब), 115(2), 351 (3) बीएन एस के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव के विरुद्ध अप. क्र. 27/22 धारा 379, 34 भादवि 3 सा.सं.नु.नि. अधि. का 01 अपराध पंजीबद्ध है ।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी. सुधाकर बारस्कर द्वारा हमराह बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी. सुधाकर बारस्कर, उनि. नागेश वर्मा, सउनि बलराल सिरसाम, प्र. आर. प्रीतम बाबरिया, प्र. आर. अशोक चौहान आर. कपिल जाट, आर. केतन, आर. गौरीशंकर, आर. अर्जुन, महिला आर. आरती एवं सायबर सेल से आर. संदीप यदुवंशी, आर. दीपेश सोलंकी की रही ।

