
सिवनी मालवा / वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धो के बीच में पत्रकार के के यदुवंशी ने अपना जन्मदिन मनाया। सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनन्या शर्मा द्वारा तिलक लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी शुभचिंतको ने पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनन्या शर्मा राम शंकर दुबे दीपक दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किये। पत्रकार के के यदुवंशी ने सभी बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं स्वपाहार कराया गया। इस खुशी के माहौल मे वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी द्वारा बार-बार दिन यह आये बार-बार दिल ये गाए, यह दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे एवं मातृ दिवस के अवसर पर तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है ओ मां जैसे गीतों की प्रस्तुति दी इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनन्या शर्मा, अतुल शर्मा, विनीत राठी, अरुण कश्यप, रामशंकर दुबे, पवन जाट, दिलीप अग्रवाल, प्रमोद खंडेलवाल, दीपक दीक्षित, दीपक बातब, आनंद कुशवाहा, श्याम वनकर, दीपक यादव सहित पत्रकार गण पार्षद एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

