नर्मदापुरम / रविवार दिनाँक 10-5-2026 को माथुर वैश्य महिला मंडल की मासिक बैठक श्रीमती सीमा विपिन और अंजू राजीव श्रेया प्रखर गुप्ता की अगवानी मेँ एवं श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता मेँ उनके निज निवास पर हुई। बैठक की शुरुआत नर्मदाष्टक से हुई। तदपश्चात सभी महिलाओ ने बरगी डेम हादसे मेँ मृतात्माओ की शांति के लिए मौन रखा और उनको श्रद्धांजलि दी। फ़िर सत्संगी भजन की जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभी को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया और पक्षियों के लिए सभी ने अपनी छत और दाना पानी रखने का संकल्प लिया। सामान्य ज्ञान प्रश्न पूछे और उत्तर देने पर राम नाम काउंटर गिफ्ट किया गया। हाउजी गेम खेला गया जिसमें प्रथम पूनम, द्वितीय रेणु, तृतीय मधु गुप्ता रही। मदर्स डे पर सभी को mother english पर हर वर्ड पर एक वाक्य लिखना था। जिसमे प्रथम स्वेता, द्वितीय नीति, तृतीय प्रियंका गुप्ता रही। स्पेशल प्राइज मीनल गुप्ता को मिला। अंत मेँ श्रीमती कंचन गुप्ता को 70 के धशक की मदर (दुर्गा खोटे) को पुरस्कार दिया गया। श्रीमती सीमा गुप्ता और अंजू गुप्ता श्रेया गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और विसर्जन मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

