



नर्मदापुरम / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रसूलिया में आज मातृत्व दिवस के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति को जागरूक किया कि वास्तव में घर में अपने बच्चों को संस्कार देने वाली और घर में अच्छे वातावरण का निर्माण करने वाली मां ही होती है। इसलिए बच्चों की प्रथम गुरु मां को कहा जाता है और हर मा को इस बात का ध्यान रखना चाहिए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए सिर्फ अच्छे स्कूल में एडमिशन कराना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसके साथ साथ घर पर भी उन्हें अच्छा वातावरण निर्माण करके देना, उन्हें समय देना, उनकी बातों को अथवा समस्याओं को सुनना, समझना भी जरूरी होता है। आजकल देखने में आता है ज्यादातर समय बच्चियां मोबाइल में देती हैं जिस कारण घर में बच्चों को एक अच्छे वातावरण नहीं दे पाते ।
दूसरी बात नारी शक्ति को विशेष ध्यान देने लायक कि सबका ध्यान देने के साथ-साथ खुद का भी ध्यान दें खुद के खान-पान का भी ध्यान रखें नहीं तो एक समय के बाद प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम आदि कम होने लगता है और शरीर में कई प्रकार की व्याधियों शुरू हो जाती है। इसलिए अपने को हेल्दी रखने के लिए खुद ध्यान दें और साथ ही अपने मन की एकाग्रता को बनाने के लिए और घर में पॉजिटिव वातावरण का निर्माण करने के लिए, समस्याओं को सुलझाने के लिए मेडिटेशन अथवा ध्यान और पॉजिटिव थिंकिंग बहुत जरूरी है। इसका भी ध्यान रखें, तो हम अपने परिवार को अथवा समाज को एक अच्छी दिशा दे सकेंगे। कार्यक्रम में बीके सुनीता ने उक्त बातें कही। कार्यक्रम में एस पी एम सीआईएसएफ कमांडेंट प्रवीर कौर और शहर के अन्य नारी शक्ति अथवा बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया सभी बच्चों ने बड़े प्यार से अपनी माँ का पूजन और सम्मान किया।

