
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल का प्रति रविवार नेहरू पार्क में सुरीला नर्मदापुरम संगीत कार्यक्रम लगातार जारी है। इस रविवार संगीत की शाम माँ के नाम सजी। मदर्स डे स्पेशल कार्यक्रम में सभी स्थानीय संगीत कलाकारों ने अपनी मां को समर्पित गीत गुनगुनाएं। तू कितनी अच्छी है प्यारी प्यारी है ऒ माँ, लुकाछिपी, गीत गाकर शुरुआत की । रविवार शाम शाम नेहरू पार्क में 35 से अधिक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, हरिशंकर शर्मा, मनीष परदेशी, दीपक हेमनानी ने गायक कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मां के नाम रही इस सुरीली शाम में शामिल होने कार्यक्रम में पहुंचे।
इन गायक कलाकारों ने गाए गीत……
सुरीला नर्मदापुरम संगीत कार्यक्रम में कंचन बनौधा, हेमंत साहू, सीमा रैकबार, नीतिन परिता, प्रतिमा करकरे, वासुदेव सेन, अनुजा आचार्य , चंद्रप्रभा नामदेव, मनोज यादव, कमल सिंह राजपूत, भारती शुक्ला , महेंद्र सिंह राजपूत, नितिन परिता, आनंद मोहन शुक्ला , संजय साहा, सरोज गुबरेले, कमल झा, दीपक केवट, संजीव सक्सेना, मोनल हर्णे , माधवी दुबे, रक्षा श्रीवास्तव, तरुण देव, राखी रोहर, अतुल मंडलोई, डॉ. नैना सोनी, रीतेश साहू, चेतन मालवीय, शाहिद खान, सचिन गौर, प्रकाश करकरे, आशीष शुक्ला, तन्मय यादव, हरीश माँझी, महेंद्र सिंह राजपूत, संगीता चौहान, हिमांशी परिता, निकिता वरयानी, कल्पना कहार, मां शार अलभ्या, सूरज तलरेजा ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी।

