
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के सदस्य हेतु 12 मई 2026 दिन मंगलवार को चुनाव होना है। मतदान का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम सचिव मनोज जराठे ने बताया कि मतदान के लिए मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद जबलपुर द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन कार्ड लाना अनिवार्य है। मतदान केन्द्र ए डी आर (विधिक सहायता केन्द्र) भवन को बनाया गया है।

