

इटारसी / विश्व मातृ दिवस पर रानी अवंती संस्था में राष्ट्र के नव निर्माण में सर्व हिन्दू समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में नारी शक्ति डॉ. शशी प्रभा वर्मा की शक्ति की मूर्ति पर सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. प्रताप सिंह वर्मा ने नर्मदापुरम संभागीय इकाई का गठन किया। जिसमें मातृ शक्तियों धर्म रक्षा के लिए भी पद नियुक्तियाँ की गई। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष पं. मनोहर तिवारी एवं जिला अध्यक्ष पं. सुजीत तिवारी को मनोनीत किया साथ ही इटारसी नगर अध्यक्ष सागर मालवीय की नियुक्ति की गई । महिला मोर्चा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष संजू लिल्हारे, इटारसी नगर अध्यक्ष प्रीति सिंह चौहान, नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष रानी राजपूत को घोषित किया। जिला पदाधिकारीयों में जिला महामंत्री अधिवक्ता आनंद पटेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप मालवीय, जिला उपाध्यक्ष राकेश सावल्ले, मुकेश सारवान, जिला कार्यालय प्रभारी देवेंद्र कुमार चौरे, महिला मोर्चा में जिला महामंत्री अंकिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सरिका ठाकुर, सह मंत्री सरिता गौर, नगर संगठन मंत्री संध्या चौहान, नगर महामंत्री अर्चना बरहैया, नगर उपाध्यक्ष कीर्ति सराठे, कार्यकारिणी सदस्य समोता धार्मिक, रीना चौहान, प्रांजल पटेल, अनुष्का यादव साथ में इटारसी नगर महामंत्री मयंक रैकवार, नगर संरक्षक मधुसूदन गौर, नगर उपाध्यक्ष संदीप बरहैया, नगर सह मंत्री रामदुलारे सराठे, रमेश कुमार धुर्वे, नगर कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक कुशवाहा, शिवाजी पासवान, लक्ष्मण तहकाम, कार्तिक तिवारी, मनीष यादव नियुक्त हुए।

