
इटारसी / विश्व मातृ दिवस का आयोजन रानी अवंती संस्था शिवराजपुरी कॉलोनी पुरानी इटारसी में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कल 10 मई को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मातृशक्ति डॉ. शशि प्रभा वर्मा की शक्ति की मूर्ति को श्रद्धांजलि देकर मातृ शक्तियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के नर्मदापुरम संभाग की पद नियुक्तियों के साथ संगठन का विस्तार किया जाएगा।

