

नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की ई-प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसिलिंग का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रवेश के इस महत्वपूर्ण चरण में विद्यार्थियों की सहायता और सही मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी के मार्गदर्शन में हेल्प डेस्क (सहायता केंद्र) बनाया गया l प्रवेश प्रभारी डॉ. ए के यादव ने बताया कि महाविद्यालयीन प्रवेश ऑनलाइन पंजीकरण और चॉइस फिलिंग 1 मई से 15 मई 2026 तक की जा सकती है। यह प्रक्रिया 3 चरणों (2 केंद्रीकृत + 1 CLC) में होगी।दस्तावेज़ और आवश्यक जानकारी: आवेदन के लिए समग्र आईडी (MP निवासी), ABC/APAAR ID, आधार कार्ड, 10वीं/12वीं की मार्कशीट, और चालू मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं प्रवेश प्रक्रिया में स्वामी कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. नवनीत सोनारे ने प्रवेश लेने आए छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को विषयों के चयन में अब अधिक लचीलापन और अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रेम नारायण परते कैरियर काउंसलर ने विद्यार्थियों को भविष्य में शैक्षणिक और व्यावसायिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी रुचि के अनुसार मेजर, माइनर और मल्टी-डिसिप्लिनरी कोर्स का चयन करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वर्तमान समय की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को ऐसे विषयों के चयन हेतु प्रेरित किया जा रहा है जो केवल डिग्री तक सीमित न रहकर सीधे रोजगार से जुडाव रखते हों। काउंसिलिंग के दौरान छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना, और प्रतिभा किरण जैसी शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

