
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सी.एम. हेल्पलाइन में लंबे समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उनके त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान 1000 दिवस से अधिक, 500 से 1000 दिवस तथा 50 से 500 दिवस तक लंबित शिकायतों की पृथक-पृथक समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर अनिल जैन, अपर कलेक्टर बृजेन्द्र रावत एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार द्वारा संबंधित विभाग प्रमुखों से लंबित शिकायतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रकरणों का संतुस्तीपूर्वक निराकरण कराया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

