

नर्मदापुरम / आदर्श महिला क्लब नें मदर्स डे पर संगोष्ठि का आयोजन किया। जिसमें क्लब अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बोला मॉं वह अनमोल कृति है, जो ईश्वर ने अपने स्थान पर भेजी है हर बच्चे के साथ ईश्वर नही रह सकता। मॉं के रूप में बच्चों का संरक्षण होता है। सचिव श्वेता जैन ने कहा मॉं तू धरा है, तू पालनहार है, तू ही सृष्टि है, तू ही सृजन कर्ता है। संरक्षण संध्या मंहत ने कहा हर जितने अच्छे से मॉं अपने बच्चों की जरूरत को जानती है, कोई ओर नही जान सकता। उपाध्यक्ष संगीता बड़कुल ने कहा मॉं तो हर दिन सम्मान की हकदार है। जो हर दिन सुबह से शाम तक बच्चों की देखभाल करती है। अनामिका जैन ने कहा आज हम मिलकर अपने क्लब की हर मॉं को सम्मानित करेगें। हर मॉं ने अपने बच्चों को योग्य बना है। हम सभी बहनों बच्चें आज बड़े विजनिश मेन है, डॉक्टर है सी ए, इंजीनियर सरकारी, ऑफिसर है। निश्चित ही मॉं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संगोष्ठि में संरक्षक ऐकता फौजदार, संध्या मंहत अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सचिव श्वेता जैन, उपाध्यक्ष नीता गिल्ला, रचना मस्ते, अंजू ओशीन, निधी जैन, डॉली दिगम्बर, कल्पना जैन, ज्योति जैन, नम्रता मंहत, भावना चावरा, भारती शर्मा, अनामिका जैन, संगीता बड़कुल, सारिका डेरिया, प्रीति मंहत, कामनी गिल्ला, अरमान जैन, अनीता जैन, नीता ओशीन, मंजूलता जैन, सारिका जैन आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अनामिका जैन एंव संगीता बड़कुल ने सभी को तिलक कर मोती की माला पहनाई ओर मॉं को उपहार दिये गये। सभी ने साथ में मिलकर केक काटा हर मॉं को सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिह्न भेंट कियें और मदर्स डे की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

