
नर्मदापुरम / इटारसी के पास स्थित आर्डनेंस फैक्ट्री में अंदर 16 No. क्वार्टर से 4 फिट लंबा कोबरा सर्प का रेस्क्यू, पथरोटा में दीपक लोबांशी के यहां से 6 फिट लंबा इंडिन रेट स्नेक, पिंक सिटी से कॉमन सैंड बोआ स्नेक, तवा कॉलोनी में स्थित सिंचाई विभाग से 6 फिट लंबा रेट स्नेक, LKG कॉलोनी से 5 फिट लंबा कोबरा सर्प, NTPC से दीपू चौधरी के घर से रात 10 बजे रेट स्नेक रेस्क्यू किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर सर्प विशेषज अभिजीत यादव के निदेशन में सर्पमित्र आमिर कुरैशी, हर्ष प्रजापति, अमन प्रजापति, आपनी टीम के साथ सभी सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिए गए।

