
नर्मदापुरम / समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शनिवार को मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने सभी को जीवन में मां की भूमिका के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मां की भूमिका सर्वाधिक होती है। कार्यक्रम का आयोजन प्री प्राइमरी विभाग द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में शिखा खम्परिया, स्वाति खम्परिया सहित अन्य शिक्षिकाएं और अभिभावक माताएं उपस्थित रही।

