

नर्मदापुरम / आए दुर्घटनाए हो रही है जिसका कारण जल्दबाजी और यातायात नियम का पालन नहीं करना होता है। जबकि पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए हेलमेट चेकिंग अभियान एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट चेकिंग अभियान जारी है। जिले में वाहन चेकिंग लगातार होने की वजह से जिले में दुर्घटना से मृत्यु होने की दर में कमी आई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक कार MP 47 CA 2234 बीस दिनों से खड़ी हुई है जो सामने से दुर्घटनाग्रस्त है। जिसे देखकर लग रहा है कि उक्त कार कोई दुर्घटना कर गाड़ी को छुपा कर खड़ी की गई है। लेकिन आश्चर्य तो इस बात का है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गाड़ी खड़ी है और किसी को इस बात की चिंता नहीं कि यह दुर्घटनाग्रस्त कार किसकी है।

