नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मकान सूचीकरण (House Listing) का कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसीलदार व चार्ज जनगणना अधिकारी डोलरिया अंकित मौर्य द्वारा ग्राम अमुपूरा, मोहारी व मंगवारी का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण कार्य की जमीनी हकीकत जानी और HLO app के माध्यम से मकान सूचीकरण का कार्य भी प्रगणक के माध्यम से अपनी उपस्थिति में कराया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध प्रक्रिया है, इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान आमजन से भी संवाद किया और उन्हें जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की । निरीक्षण के समय संबंधित क्षेत्र के प्रगणक श्रीमति गीता यादव, ज्योति सुलेखिया, कामना गौर, ग्राम कोटवार गोविंद मेहरा, फील्ड ट्रेनर मुकेश शुक्ला व तकनीकी सहायक आशीष यादव, जनगणना लिपिक श्रीमति कंचन पिरथानी उपस्थित रहे।

