
नर्मदापुरम / नगरीय क्षेत्र में सबसे पहले जनगणना का कार्य करने पर प्रगणक वनविभाग से सहायक ग्रेड -3 का चार्ज जनगणना अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी योगेश सोनी, जनगणना प्रभारी सुनील राठौर, सुपरवाईजर सुनीता अवस्थी उपस्थित थीं। ध्यान रहे कि नगरीय क्षेत्र में 180 प्रगणक और 30 सुपरवाइजर जनगणना का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा प्रगणक साक्षी सोनी को शुभकामनाएं दी।

