नर्मदापुरम / आज कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के बीच जाकर जो लंबे समय से ट्रालियों की लंबी लाइन लगी हुई थी और किसान परेशान थे तुलाई नहीं हो पा रही थी। व्यवस्थित ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू करने का समिति से आश्वासन लिया गया। सभी ट्रॉली दो से तीन दिन में तोल देगे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है, कि यदि व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पाई तो पुन हम आकर चक्का जाम करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज हेमचंद कश्यप, नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अनुराग मलैया, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल चौरे, देवी सिंह बिछुआ, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल चौरे आदि लोग उपस्थित थे।

