
सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राम मोहन के पिता रमेश चंद्र रघुवंशी का निधन दिनांक 7 मई 2021 को तथा मां इंदु रघुवंशी का निधन 12 मई 2021 को कोरोना काल में हुआ था प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माता-पिता की पुण्यतिथि पर अभ्युदय लोक सेवा संस्थान द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक वृद्ध आश्रम सिवनी मालवा में बेसहारा वृद्ध जनों को भोजन कराया। प्रतिवर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्ध जनों को भोजन कराया जाता है तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अभ्युदय लोक सेवा संस्थान सिवनी मालवा के अधीक्षक श्याम बनकर, राहुल पाठक, दीपक यादव आदि उपस्थित थे।

