
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश की पावन धरती नर्मदापुरम संभाग के छोटे से गाँव बघबाड़ा ने आज इतिहास रच दिया है। अशोक मालवीय अध्यक्ष जिला पिट्टू संघ ने बताया कि मिट्टी के लाल ख्वाब लोवंशी ने मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 3 मई से 6 मई पिट्टू तीसरी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, सूरत (गुजरात) में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे मध्यप्रदेश, अपने जिले, अपने गाँव और पूरे देश का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। जाफर सिद्दीकी महासचिव जिला पिट्टू संघ नर्मदापुरम ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के 22 से अधिक राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिससे इस जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है। इतने बड़े स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना ख्वाब की असाधारण प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। तपती धूप, बरसात और हर मुश्किल हालात में भी ख्वाब ने कभी हार नहीं मानी। खेतों के बीच, कच्चे मैदानों पर, बिना संसाधनों के उन्होंने अपने सपनों को जिया और आज वही सपना पूरे देश के सामने चमक रहा है।
लेकिन इस चमक के पीछे सबसे बड़ा हाथ है उनके माता-पिता एवं कोच का है —
पिता: राजेन्द्र लोवंशी,
माता: ज्योति लोवंशी,
कोच,: अंश मालवीय,
: शरद लोवंशी।
पूरे बघबाड़ा गाँव में खुशी की लहर है…..
ख्वाब के स्वर्ण पदक विजेता होने पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा, विधायक प्रेम शंकर वर्मा, अश्वनी मालवीय, हरि नारायण यादव सिवनी मालवा, देवेंद्र परिहार, सत्यम अग्रवाल, भागवत सिंह, अर्पण दुबे, आलोक चौधरी, निधि तिवारी, पवन, राजकुमार पटवा, अरविंद शर्मा पिपरिया, रितेश, निखिल, मयंक, वंश मालवीय ने बधाई दी।

