नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सतत “दाना-पानी अभियान” संचालित किया जा रहा है। यह अभियान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने तथा पूजा गोस्वामी के सहयोग से महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के सिकौरे (जल पात्र), फूड फीडर तथा घोंसले लगाए गए हैं और नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी और भोजन उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी पक्षियों के लिए पानी के पात्र, दाना एवं घोंसलों की व्यवस्था करें और पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता बनाये रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर नेशनल कैंपर प्रेरणा पाल, स्टेट कैंपर दुर्गा सूर्यवंशी और सलोनी दुबे, स्वयं सेवक दीपिका, लक्ष्मी, सौम्या, वर्षा, तनुश्री एवं सलोनी की सक्रिय सहभागिता रही।

