नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत निरंतर वार्ड कमेटी पुनर्गठन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वार्ड 13 की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अजय विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, मंडलम अध्यक्ष गुलाम हैदर, जागेश यादव, विक्की आर्य, लीलाधर कमल सिंह सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

