
नर्मदापुरम / दिनांक 05/04/2026 को थाना देहात नर्मदापुरम के अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(A) BNS के आरोपी महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा पिता रामदास मेहरा उम्र 30 साल निवासी तालाब मोहल्ला फेफरताल एवं प्रशांत बाईया पिता प्रकाश बाईया उम्र 23 साल निवासी तालाब मोहल्ला फेफरताल को रात्रि में गिरफ्तार शुदा उक्त आरोपियों का मेडिकल परिक्षण कराने के लिए जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम लेकर जा रहे थे, तभी हीरो होंडा चौक पर आरोपी प्रशांत बाईया एवं उसका साथी महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा ने उनके हाथ में लगी हथकड़ी का लाक खोलकर चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगे। भागते हुये दोनों आरोपियों को कृष्णा लाज के पास पकड़ा, जिसमें से प्रशांत बाईया ने धक्का देकर अँधेरे का फायदा उठाकर सिंधी कालोनी की तरफ भाग गया व महेंद्र उर्फ डेनी मेहरा को पकड़कर थाना लाया । सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना कोतवाली व थाना देहात नर्मदापुरम की टीम सयुक्त टीम गटित की गई एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए 5000 रूपये का नगद ईनाम की घोषणा की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये लगातार CCTV फुटेज व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर दिनांक 06/05/2026 को विश्वनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी प्रशांत बाईया पिंक एवेन्यू कालोनी के पास लुकता छुपता घूम रहा है व आरोपी द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी बना लिया है। जिसे टीम द्वारा बताये गए स्थान के आसपास घेरा बंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम, निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि हेमंत निशोद, सउनि दिनेश मेहरा, प्रवीण शर्मा, प्र. आर. अमित शर्मा, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, चेतन नरवरे, सतीराम उइके, अनिल भुसारे, प्रेम बड़ोदे, महेंद्र सिंह धुर्वे, पंकेश बाघेला, राज यादव, अनुज पटेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

