

नर्मदापुरम / भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी म. प्र. राज्य शाखा भोपाल के दिए गए निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष सोमेश मिश्रा, चैयरमेन अरुण शर्मा, सचिव डॉ. हर्षल काबरे के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस के संस्थापाक सर हेनरी डुयनॉट के जन्मदिन 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर दिनांक 2 से 8 मई 26 तक साप्ताहिक गतिविधिया अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान आयोजन बस स्टैंड नर्मदापुरम में किया गया। जिसमें बस ड्राइवर, कंन्डक्टर एवं यात्रियों को नशा मुक्ति के गुण दोष की जानकारी दी। बसों में पेपमलेट चस्पा कर वितरण किये, तथा कैसर हॉस्पिटल की और से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लगभग 300 अधिक से अधिक लोगो की जांच व उपचार कर रेडक्रॉस द्वारा दवा प्रदान की गईं । इस अवसर पर अरुण शर्मा चैयरमेन, डॉ. हर्षल काबरे सचिव, श्री कापसे, छैत्रीय परिवहन अधिकारी श्री कासदे, ड़ी एस दांगी, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. राजेश माहेश्वरी, नीरजा फौजदार, विपिन जैन, विजय श्रीवास्तव, उदित दिवेदी, शेरसिंह बड़कुर, सुनील दीक्षित, मुकेश बड़कुर, कैंसर हॉस्पिटल स्टॉप, बी आर डी कॉलेज जेड प्लस अकॉडमी की छात्र छात्राये एवं स्टॉप उपस्थित रहा।

