
नर्मदापुरम / पिछले महीने वन विभाग के दो आदिवासी चौकीदारो को बंधक बनाकर पीटने का मामला तूल पकड़ते ही जा रहा है। आज ब्लॉक केसला के दोरे पर पहुँचे नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा से दोनों आदिवासी चौकीदार डोरीलाल लविस्कर और रामचरण चौहान हमारा गाँव संगठन के प्रदेश संयोजक एवं अन्य सांथियों के साथ मिले और आवेदन देते हुए बताया कि 1 महीने से अधिक हो गया है, ना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया और ना ही वन विभाग ने कोई एक्शन लिया है, जिससे सभी में आक्रोश है ।

