नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 06/05/2026 र्को मिर्शज्ञ शक्ति अंतर्गत “हब फार एम्पावरमेंट आफ वुमन “अंतर्गत केन्द्रीय जेल में बंदें महिलाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मेंहदी प्रशिक्षण का 15 दिवसीय कार्यक्रम (22 अप्रैल से 6 मई तक) का समापन महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम की संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया , जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी के मार्गदर्शन तथा उपस्थिति में किया गया और कार्यक्रम में मेंहदी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली जेल में निरुद्ध महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। वन स्टाप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गयाँ जेल सहायक अधीक्षक हितेश बंडिया द्वारा कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जेल उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरखडे, व्यूटीशियन नीलिमा बाथरे, परामर्शदात्री भागवती बिष्ट, केस वर्कर शिखा वर्मा, पूजा खरवार उपस्थित रहीं।

