
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने पश्चिम बंगाल एवं असम के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश की बदलती राजनीतिक सोच का स्पष्ट संकेत है। जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व को चुन रही है।”
“शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम”….
श्रीमती शुक्ला ने कहा यह ऐतिहासिक सफलता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीतिक कुशलता तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के संगठनात्मक मार्गदर्शन का प्रतिफल है।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में अथक परिश्रम कर यह विजय सुनिश्चित की है। यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।
“संघर्ष और बलिदान की विरासत पर खड़ी है भाजपा”….
जिलाध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का यह विस्तार केवल राजनीतिक प्रयासों का परिणाम नहीं है, बल्कि उन असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान की नींव पर खड़ा है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा। उन्होंने कहा हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और समर्पण ने आज भाजपा को इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।”
“असम ने विकास को चुना, बंगाल बदलाव की ओर बढ़ा”….
श्रीमती शुक्ला ने कहा कि असम में भाजपा सरकार के विकास कार्य, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और जनहितकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा का लगातार बढ़ता जनाधार इस बात का संकेत है कि वहां की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है।”
देशभर में बढ़ता वोट प्रतिशत, भाजपा पर मजबूत भरोसा…..
उन्होंने कहा देश के अन्य राज्यों में भी भाजपा का बढ़ता वोट प्रतिशत यह दर्शाता है कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। गरीब, किसान, महिला और युवा—हर वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है।
नर्मदापुरम में भी दिखेगा असर, संगठन और मजबूत होगा…..
श्रीमती शुक्ला ने विश्वास जताया कि देशभर में भाजपा की इस बढ़ती ताकत का सकारात्मक प्रभाव नर्मदापुरम जिले में भी देखने को मिलेगा। हमारे कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत कर रहे हैं।”
पश्चिम बंगाल प्रभारी केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र के प्रति आभार…..
श्रीमती प्रीति शुक्ला ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर विशेष रूप से केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव के योगदान की सराहना करते हुए कहा “पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य में संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और रणनीतिक दिशा देने में भूपेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सतत मार्गदर्शन और मेहनत ने भाजपा को मजबूती प्रदान की है।” उन्होंने कहा, “हम उनके नेतृत्व और समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा आज देश की राजनीति बदल चुकी है। अब जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणाम पर निर्णय ले रही है और भाजपा इसी कसौटी पर खरी उतर रही है।

