
नर्मदापुरम / बुदनी / दिनांक 30.04.26 को फरियादी एकलव्य चादवडकर पिता राजेश चादवडकर उम्र 34 साल निवासी सजर बाजार नर्मदापुरम् द्वारा रिपोर्ट की कि ट्राईडेंट कंपनी का सोलर प्लांट महुकला ग्राम के पास लगा हुआ है। जिसमे 7.6 मेगावाट का सोलर प्लांट संचालित होता है। आज दिनांक 30.04.26 के सुबह करीबन 07.00 बजे प्लांट के सुपरवाईजर मुकेश कुमार ने मुझे बताया कि सोलर प्लांट के चार इंवेटर बंद है। सोलर प्लांट मे जाकर चैक किया तो पता चला कि सोलर प्लांट की केविले कटी हुई थी। सोलर प्लांट की कुल 1000 मीटर केविल कीमत लगभग एक लाख रुपये की, कटी हुई दिखी। किन्ही अज्ञात चोरो द्वारा सोलर प्लांट की 1000 मीटर केविल काटकर चोरी कर ले गये है। रिपोर्ट पर थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत के कुशल निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना बुदनी उनि संदीप जाट द्वारा एक टीम को तत्काल घटनास्थल एवं चोरी गई मशरुका की पतारसी हेतु रवाना किया गया । उक्त टीम द्वारा सायबर सेल की मदद एवं करीबन 100 कैमरे चेक किये गए। जिस पर से आरोपीगण 1. मो. सोराब पठान पिता मो. समीम पठान उम्र 28 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मेन चौराहा करोंद भोपाल, 2.राजू खां पिता छोटे खां उम्र 38 साल निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर जिला सीहोर, 3.नदीम खान पिता इमरान खान उम्र 20 साल निवासी म.न.14/8 विश्वकर्मा नगर करोंद भोपाल, 4. सद्दाम खान पिता छोटे खां उम्र 34 साल निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर जिला सीहोर हाल इस्तीमा ग्राऊड मदिना सिटी इटखेडी भोपाल के कब्जे से चोरी गये सोलर केवल का जला हुआ कापर एवं अल्टो कार क्र. MP04TB0184 को जप्त कार आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुदनी में पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी कर जेल भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में उनि संदीप जाट, उनि राजेश मालवीय, प्र. आर. नरेन्द्र चौरे प्र. आर. सतीष रनवीर, आर. सोनू चौहान, आर. अनुज यादव थाना बुदनी, आर. हर्षित मालवीय थाना शाहगंज एवं प्र. आर. शैलेन्द्र सिंह सायबर सेल सीहोर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

