
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के एमएसडब्ल्यू फाइनल वर्ष के छात्रों ने चिड़ियों के लिए पानी रखा है। यह पहल बढ़ती गर्मी को देखते हुए की गई है, जिससे चिड़ियों को पानी की कमी न हो । यह कार्य मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्रों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत यह कार्य किया है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिसमें msw फाइनल वर्ष की स्टूडेंट वैष्णवी और एमएसडब्ल्यू फर्स्ट ईयर वीरेंद्र मालवीय के माध्यम से पानी की व्यवस्था कीजिए, नीर पखेरू अभियान के अंतर्गत है।

