नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ तहसील नर्मदापुरम एवं नगर इकाई की बैठक स्थानीय कृषि उपज मंडी में प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। संगठन मंत्री ने कहा कि तहसील की बैठक नियमित एवं निश्चित दिनांक को होना आवश्यक है। जिससे क्षेत्र की किसने की समस्याओं से संगठन अवगत होता है और प्रशासन के साथ समन्वय बिठाकर उनका हल करने का प्रयत्न करता है। यही नहीं उनका कहना था कि तहसील इकाई के अध्यक्ष के साथ ही नगर के संयोजक प्रतिमाह किसानों से संबंधित विभागों जैसे कृषि हॉर्टिकल्चर विद्युत आदि विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक रूप से बैठक करें और किसानों के लिए शान द्वारा लागू की जा रही योजनाओं की जानकारी लेकर उन तक पहुंचाएं । किसानो की फसल का भुगतान न होने बाबत समस्या को उन्होंने गंभीरता के साथ सुना और भोपाल स्तर पर इस पर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। निमसाड़ियां के किसान गोपाल चोरे ने कहा कि मेरे द्वारा 31 क्विंटल गेहूं बेचा गया। जिसका भुगतान ₹81,400 होता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में मेरे खाते का पैसा लेने जब मैं गया, तब मुझे मात्र ₹10,000 ब मुश्किल थमाए गए। चर्चा के दौरान किसानों ने इस वर्ष समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी मात्र 25% करने पर अपनी आपत्ति जताई और कहा कि किसान इसको स्वीकार नहीं करेगा। वहीं किसानों का कहना था कि सरकार अपने सॉफ्टवेयर में सुधार करें और एक खाते में पांच नाम होने पर या चार नाम होने पर एक ही व्यक्ति के नाम ओटीपी जारी करें। वर्तमान में इस विसंगति के कारण किसानों को भारी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति अन् संग्रह अभियान पर भी चर्चा हुई। जिसमें सभी प्रतिनिधियों ने संगठन को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में इस बात पर भी निर्णय हुआ कि अब ग्राम इकाई की बैठक में भी तहसील एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। लगभग 1 घंटे चली बैठक का समापन ध्वज अवतरण के बाद संपन्न हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत, तहसील मंत्री लाला पटेल, संभागीय सदस्य ग्यारस पटेल, प्रवक्ता शिवमोहन सिंह, जेपी चौहान, नगर संयोजक राजेंद्र सिंह ठाकुर, सूर्यांश रघुवंशी, जितेंद्र जामोद, राजकुमार चौधरी, नवाब चौधरी, अनिल चौरे, गोपाल चौरे आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

