
नर्मदापुरम / बीते दिन शनिवार को तेज हवा के साथ पानी गिरने से शासकीय गल्ला मंडी के सामने राजोरिया कॉम्प्लेक्स की नालियां जो विगत कई महीनों से साफ नहीं हुई है एवं कुछ समय की वर्षा में ओवरफ्लो हो गया एवं नाली का मलवा फर्श के ऊपर आ गया । जिसको नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सफाई के दौरान व्यापारियों की दुकान के सामने एकत्रित कर दिया एवं तीन दिनों से कचरा हटाया नहीं गया। जिससे ग्राहकों को दुकान तक पहुँचने में असुविधा हो रही है और एक बुजुर्ग रास्ता क्रॉस करते समय स्लिप भी हो रहे है। नगर पालिका में जानकारी देने के उपरांत आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गईं है।

