
नर्मदापुरम / सोमवार को नगरीय क्षेत्र में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जनगणना कार्य के अंतर्गत नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के कार्यों का स्थल पर निरीक्षण किया गया। वार्ड नंबर 12 गोल्डन सिलीकान सिटी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य की प्रगति, डेटा संकलन की प्रक्रिया तथा आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूर्णत: पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार एवं इकाई का सही-सही विवरण दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जय सोलंकी, नपा के अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी प्रगणक रेखा यादव, सुपरवाईजर आर्यन पहुजा, मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे आदि उपस्थित रहे।

