
सिवनी मालवा / नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 09 में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ । वार्ड पार्षद ईश्वरदास जमींदार के अथक प्रयासों से यह मांग आखिरकार पूरी हुई, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। भूमि पूजन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं वार्ड के परिवारजनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार ने बताया कि “वार्ड की यह सड़के पिछले कई वर्षों से कच्ची थी। बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से रहवासी बेहद परेशान थे। वार्ड के परिवारजनों की इस मूलभूत समस्या को दूर करने के लिए हम लगातार प्रयासरत थे। नवरात्रि के समय नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, पार्षद ईश्वर दास जमीदार ने भी उक्त सड़क निर्माण की घोषणा की थी जिसका आज भूमि पूजन होने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में वार्ड वासियों को निकलने में काफी परेशानी होती थी इसके साथ-साथ ही अरविंद गली, शाहिद पटेल कॉलोनी गली नंबर , चोर बावड़ी मार्ग, राधा गली, जो की पूरी तरीके से उखड़ गई थी, उन सबको भी बनाया है। आज सारला की बाड़ी ओर साई कैंपस गली नंबर एक की सड़के बनने के बाद वार्ड क्रमांक 09 अब पूर्ण रूप से कच्ची सड़कों से मुक्त हो जाएगा। अब जहां भी निवासी निवास रहे है वहां कहीं पर भी कच्ची सड़के नहीं है। उन्होंने सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन का विशेष धन्यवाद आभार व्यक्त किया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया है कि शहर के विकास कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए में सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन वार्ड पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार वार्डवासी राममोहन रघुवंशी, प्रदीप काका, कमलेश लोवंशी, ललित पटेल गुर्जर, नीलेश रघुवंशी, मनमोहन गौर, ललित सारला, सुपरवाइजर गुलशन लोवंशी, भूपेंद्र ठाकुर, आकाश तुमराम, निक्की मालवीय, कचरू लोधा आदि उपस्थित थे।

