नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् द्वारा वार्ड कमेटी ग़ठन की प्रक्रिया सतत जारी है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 6 की बैठक मंडलम अध्यक्ष गुलाम हैदर के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व पार्षद श्रीमती सोनू गक्खर को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, फैजान उल हक, वाहिद सेठ, बबलू राठौर, सैय्यद रियाज़ अली, मुकुल गुप्ता, तौफीक कुरैशी, ए आर रहमान, सुल्तान खाँन, पंकज नामदेव, शफीक खान, गुलाम मुस्तुफा, फैज़ान उल हक, रिज़वान खान, आयुष्मान अवस्थी, मो. आमिर, शिवम साहू समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

